¨सह को रजत और मौर्य को कांस्य
संवाद सूत्र, पंतनगर: नासिक के पंचवटी (महाराष्ट्र) में 23 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाली 37वीं मास्ट
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 07:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, पंतनगर: नासिक के पंचवटी (महाराष्ट्र) में 23 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाली 37वीं मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कर्मियों का दबदबा रहा।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं के पांच किमी पैदल चाल (60वर्ष से अधिक वर्ग) में टीम प्रभारी डॉ. एसपी ¨सह ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक एवं (50वर्ष से अधिक वर्ग) में राम नारायण मौर्य ने तीसरा स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विवि कर्मचारियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथा या पांचवां स्थान प्राप्त किया। विवि कुलपति डॉ. जे. कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें