पाठक व जोशी पुलिस पदक से होंगे सम्मानित
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : जनपद के दो पुलिस अधिकारियों को सराहनीय कार्य करने पर पुलिस पदक के लिए चयनित
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : जनपद के दो पुलिस अधिकारियों को सराहनीय कार्य करने पर पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। पुलिस कार्यालय में तैनात डिप्टी एसपी जेसी पाठक को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। इससे पूर्व उनको 2006 में राष्ट्रपति पुलसि पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 26 जनवरी को राज्यपाल द्वारा देहरादून में पुरस्कृत किया जाएगा। 31वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक आरसी जोशी को गणतंत्र दिवस 2017 के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें भी 2011 में राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। सहायक सेनानायक जोशी के पुत्र रजत भारतीय सेना में मेजर के पद पर दूसरा पुत्र धवल आइटीबीपी में सहायक सेनानायक के पद पर प्रशिक्षणाधीन है।