जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं
संवाद सूत्र, गदरपुर : नगर पालिका ने कई वर्षो से कुछ नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे नालिय
संवाद सूत्र, गदरपुर : नगर पालिका ने कई वर्षो से कुछ नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे नालिया चोक हो रही हैं और नालियों का पानी खाली पडे़ प्लाटों में एकत्र हो रहा है। जिसमें मच्छर जैसे कीट पनप रहे हैं। लेकिन पालिका प्रशासन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच में करीब दो वर्षो से कुछ नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों की सफाई के लिए सभासद मनोज गुंबर व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नालिया चौक होने से नालियों का पानी खाली पडे प्लाटों में जाकर एकत्र हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत कराया है, लेकिन प्रशासन के कान पर जू नहीं रेंगती है। नगर पालिका की ओर से न ही कभी सफाई काराई जाती है और न ही मच्छर-मक्खी मारने के लिए दवाइयों का छिड़काव कराया जाता है। लोगों ने कहा कि नगर पालिका के चुनाव आते है तो वोट लेने के लिए जनता की समस्याओं का समाधान हो जाता है, लेकिन उसके बाद जनता किन समस्याओं से गुजर रही है इससे जनप्रतिनिधियों को कोई लेना-देना नहीं रहता है। वहीं अधिशासी अधिकारी फईम खा ने कहा कि जनता की समस्याओं को जल्द दूर कराया जाएगा और सफाई कर्मचारियों को सभी नालियों की सफाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।