कृषि रथ देंगे किसानों को जानकारी
पिथौरागढ़: दो अक्टूबर से शुरू होने वाले रबी कृषक महोत्सव के लिए नौ कृषि रथ बनाए गए हैं। जिनकी जिम्म
पिथौरागढ़: दो अक्टूबर से शुरू होने वाले रबी कृषक महोत्सव के लिए नौ कृषि रथ बनाए गए हैं। जिनकी जिम्मेदारी रेखीय विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है। विकास खंडों में जाने वाले इन कृषि रथों के माध्यम से कृषकों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया जाएगा।
कृषि रथों की जिम्मेदारी डीएलओ डॉ. जीएस धामी, डीपी सिंह दुग्ध विभाग, डॉ. अभय सक्सेना मुख्य कृषि अधिकारी, एसएस शाही सहायक निदेशक मत्स्य, अनिल कुमार कृषि एवं भूमि सरंक्षण अधिकारी, एमएस मर्तोलिया सहायक निबंधक, डॉ. मीनाक्षी जोशी डीएचओ, डीके आर्य कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, एके गौतम कृषि रक्षा अधिकारी बनाए गए हैं। रथ के साथ कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, डेयरी, लघु सिंचाई, सहकारिता, ग्राम्य विकास एवं कृषि वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। न्याय पंचायत स्तरों तक स्टाल लगाकर काश्तकारों को जानकारी देने के अलावा कृषि निवेश , सब्जी बीज, पशु दवाईयों आदि वितरित की जाएगी।