रिचा फैक्ट्री के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, काशीपुर : मांगों को लेकर रिचा फैक्ट्री के श्रमिकों की पंत पार्क में भूख हड़ताल दूसरे
जागरण संवाददाता, काशीपुर : मांगों को लेकर रिचा फैक्ट्री के श्रमिकों की पंत पार्क में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान श्रमिकों ने प्रशासन पर फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष लेने का आरोप लगाया।
फैक्ट्री के श्रमिक नीरज, राजेश, सुमन व दिलीप की शनिवार को भी भूख हड़ताल जारी रही। इनके समर्थन में महिला चारु व अनीसा सिंह भी भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान श्रमिकों ने प्रदर्शन कर कहा कि शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना दे रहे थे, मगर एसडीएम जबरन उन्हें भगा दिया। कहा कि श्रमिकों की बहाली, श्रम कानूनों का पालन कराने आदि मांगें पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म होगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में बल्देव सिंह, अरुण, अनीस, गौरव, अमित, खीमानंद, चंदन आदि शामिल थे।