निर्माणाधीन लेंटर गिरने से तीन घायल
बाजपुर : प्लांट में लेंटर गिरने से कार्य कर रहे तीन श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती क
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 08:08 PM (IST)
बाजपुर : प्लांट में लेंटर गिरने से कार्य कर रहे तीन श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिपलिया औद्योगिक एरिया स्थित जीटीआइ संस्थान में निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य का ठेका गाजियाबाद के ठेकेदार हरीश जैन को दिया है। शुक्रवार को लेंटर डाला जा रहा था, इसी दौरान लेंटर भरभरा कर गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार्य कर रहे आसिफ निवासी बिहार तथा इस्लाम व रियाज निवासी गांव बाजपुर घायल हो गए। घायलों को काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें