विवाहिता ने खुद को लगाई आग
जागरण संवाददाता, काशीपुर : अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने देर रात खुद पर आग लगा दी। परिजन उसे
जागरण संवाददाता, काशीपुर : अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने देर रात खुद पर आग लगा दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद जहां से घर भेज दिया गया। बुधवार सुबह हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की नई सब्जी मंडी निवासी रेखा (26) की आठ साल पूर्व मनिंदर नाम के युवक से शादी हुई थी। मनिंदर डेल्टा फैक्ट्री में कार्य करता है। उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार रात रेखा ने अज्ञात कारणों के चलते बंद कमरे में खुद पर आग लगा ली। आननफानन आग पर काबू पा लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। बुधवार सुबह परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला करीब 40 प्रतिशत जल चुकी है। लोगों में चर्चा है कि पति व पत्नी के बीच आए दिन नोकझोंक होती रहती है। रात में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।