हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंज उठा वातवरण
दिनेशपुर : अखंड चैतन्य महाप्रभु नाम संकीर्तन में जिले के साथ अन्य प्रदेशों से आई कीर्तन मंडलियों ने
दिनेशपुर : अखंड चैतन्य महाप्रभु नाम संकीर्तन में जिले के साथ अन्य प्रदेशों से आई कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। गोविंद नगर में कलश यात्रा निकाली गई। हरे रामा, हरे कृष्णा से माहौल भक्तिमय हो गया।
शनिवार को गंगानगर अमृतनगर नंबर दो में मां काली मंदिर परिसर में आयोजित सोलह प्रहर नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। जिसमें गोपाल संप्रदाय अमृतनगर नंबर दो, हरि संप्रदाय रतन फार्म नंबर दो, राधारानी संप्रदाय नेतानगर, विष्णु प्रिया संप्रदाय बोंगा, महामनीषा संप्रदाय उत्तर-24 परगना कोलकाता ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व महिलाओं ने श्री हरि धर्म मंदिर कामना सागर से जलभर कर भव्य कलश यात्रा निकाली। जो अनुष्ठान स्थल पर समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्य पुजारी निकुंजो मिस्त्री, लतिका राय, लक्ष्मी हल्दार, मलिना मलिक, सुमित्रा विश्वास, गुलानी गोलदार, शेखर विश्वास, सुनील,भगत सिंह प्रधान, पुलिन बसु, रमणी हरि मंडल आदि मौजूद रहे।