भाजपा ने फूंका सोनिया का पुतला
रुद्रपुर। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष
रुद्रपुर। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रोष जाहिर किया।
महानगर अध्यक्ष हरीश सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगत ¨सह चौक पहुंचे। सुखीजा ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले में लिप्त कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में सरकारों ने देश को लूटकर खोखला कर दिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। इस मौके पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नत्थूलाल गुप्ता, शैलेंद्र कोली, कांती कोली, संतोष दिवाकर ¨पटू पाल, हिमांशु शुक्ला, परवेज खान, तरूण दत्ता, भारत भूषण, सुनील यादव, मुकेश, मयंक, हरजीत, संजय आदि मौजूद रहे।