कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रयासरत : गौरव
संवाद सहयोगी, किच्छा : सफाई आयोग उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने कहा सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 09:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, किच्छा : सफाई आयोग उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने कहा सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला से कर्मचारियों के हित के लिए उठाए गए हर कदम पर सहयोग का भरोसा दिलाया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयोग उपाध्यक्ष गौरव ने कहा कर्मचारी हित के लिए नई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने कर्मचारियों की मांग पर सफाई नायक के पद पर राजू की नियुक्ति करने केसाथ ही तीन कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया पर शीघ्र तैनाती का भरोसा दिलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने आयोग उपाध्यक्ष गौरव को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंप उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें