ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा में दो पक्षों के बीच विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया।
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा में दो पक्षों के बीच विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रम्पुरा निवासी ओमवीर का कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ओमवीर की पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि वह कांस्टेबल इंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह से भिड़ गया।
इस पर चोकी इंचार्ज कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और ओमवीर को चौकी ले गए। इसके बाद भीड़ ओमवीर को छुड़ाने चोकी पहुंच गई। इस बीच एक व्यक्ति ने भीड को पुलिस के खिलाफ भड़काया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और चोकी में पथराव शुरू कर दिया।
इस पर पुलिस ने फोर्स ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही 17 लोगों की नामजद और 40 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। पुलिस ने रामसेवक, राम कुमार, हरीश और ओमवीर को गिरफ्तार किया है। वहीं, ग्रामणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लोगों के घरों में तोड़फोड़ की है।
पढ़ें:-शराब की 18 पेटी के साथ दो भाइयों को किया गिरफ्तार