काशीपुर से भी था संगीतकार जैन का नाता
संवाद सहयोगी, काशीपुर: म्यूजिक डायरेक्टर, संगीतकार रविंद्र जैन का काशीपुर से भी गहरा नाता रहा है।
संवाद सहयोगी, काशीपुर: म्यूजिक डायरेक्टर, संगीतकार रविंद्र जैन का काशीपुर से भी गहरा नाता रहा है। वह यहां कई बार कार्यक्रम में शिरकत करने व व्यक्तिगत तौर से भी आ चुके हैं। प्रकाश रेजीडेंसी में रहने वाले कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव चेतन अरोरा की पत्नी गीतिका पंत अरोरा के परिवार के भी वह काफी करीब थे। वह जब यहां आते थे उनसे मिलते थे। परिवार उन्हें प्रेरणास्त्रोत मानता है। उनके निधन की खबर से पूरा परिवार स्तब्ध है।
गायिका गीतिका बताती हैं कि उन्हें सब प्यार से दादा कहकर पुकारते थे। शालीन स्वभाव के अलावा अपार कला व ज्ञान के धनी थे। बताती हैं जब वह चार साल की थी, तभी से म्युजिक से लगाव था। अपनी मंजिल पाने के लिए प्रयास किए। मुकाम तक पहुंचे तो संगीतकार, गीतकार रविंद्र जैन से अल्मोड़ा में पहली बार मुलाकात हुई। बताया कि उनसे गायन की विद्या को अर्जित भी किया। पिछले 12 साल से वह परिवार के बेहद करीब थे। पुरानी यादों के संजोए एक अंश को निकालते हुए गीतिका ने बताया कि कुछ साल पूर्व वह अपने परिवार के साथ अपनी शादी की सालगिरह पर नैनीताल आए थे। वहां व्यक्तिगत तौर पर पिता के साथ मिलने के लिए बुलाया था। गीतिका ने बताया कि उनका भाई अपूर्व पंत भी उनकी एकेडमिक में म्यूजिक सीख रहा है। उनकी तबियत की गुरुवार की शाम से लगातार फोन के माध्यम से जानकारी देता रहा। शुक्रवार को उनके निधन की खबर मिली। गीतिका बोली दादा को वह कभी नहीं भूल पाएंगी।