पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जागरण संवाददाता, सितारगंज : डैमपार दक्षिणी जौलासाल के जंगल में युवक शव पेड़ से लटका मिला। इससे आसपास
जागरण संवाददाता, सितारगंज : डैमपार दक्षिणी जौलासाल के जंगल में युवक शव पेड़ से लटका मिला। इससे आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। वन टीम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक गुरुवार की शाम से घर से लापता था।
शुक्रवार को दक्षिणी जौलासाल वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। वन टीम ने पुलिस को शव होने की सूचना दी। शव मिलने की खबर से आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। परिजनों ने उसकी सोनी सिंह (26) पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में की। वह गुरुवार की शाम से घर से लापता था। उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि घटनास्थल से मृतक की बाइक यूके06वी-4128 बरामद हुई है। घटना की जांच की जा रही है।