तीन सौ गरीबों को प्रदान किए कंबल
जसपुर: सामाजिक संस्था समदर्शी ने तीन सौ गरीब बेसहारा महिलाओं को कंबल बाटे। वहीं पाच जोड़ों को उनकी
जसपुर: सामाजिक संस्था समदर्शी ने तीन सौ गरीब बेसहारा महिलाओं को कंबल बाटे। वहीं पाच जोड़ों को उनकी शादी की पचासवीं सालगिरह पर सम्मानित किया। कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला कार्यवाह अरविंद राव ने दीप जलाकर किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने संस्था के कार्यो के बारे में बताकर बेटी बचाने की अपील की। इसके बाद शादी की पचासवीं वर्षगाठ मना रहे पाच जोड़ों दौलतराम, हरिशकर शर्मा, ग्यासुद्दीन, दिलीप सिंह, मुकंदी सिंह को प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अरविंद राव ने कंबल वितरण का कार्य शुरू किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चौहान ने किया। मौके पर डॉ. ध्यान सिंह, मनोज पाल, गिरवर सिंह, विजय गुप्ता, डॉ. सुदेश, लालबहादुर शास्त्री, जगदीश चौहान, दलवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, कृष्णा सिंह, दलवीर सिंह, प्रेम सहोता, गुरुदेव, दयाराम शर्मा, डॉ. रेखा सिंह, मोहम्मद यामीन, दौलत सिंह, रेखा राजपूत आदि मौजूद थे।