आशा कार्यकत्रियां जिला मुख्यालय पर गरजेंगी कल
ं दिनेशपुर : उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने अपने मागों को लेकर दो सितंबर को जिला मुख्यालय
ं दिनेशपुर : उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने अपने मागों को लेकर दो सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उनका आरोप था कि शासन उनकी घोर उपेक्षा करता आया है।
सोमवार को पंचायत भवन मदनापुर में यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू की अध्यक्षता में बैठक हई। जिलाध्यक्ष पानू ने कहा कई बार मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के बाद भी उनकी लंबित घोषणाओं व समस्याओं के समाधान के लिए कोई पहल नही की गई। राज्य प्रोत्साहन राशि की घोषणा को अभी तक अमल में नहीं लाया गया। न्यूनतम मासिक वेतन के लिए शासनादेश भी जारी नहीं किया। मेहनत के बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में लगने वाली स्टेशनरी व फोटोकॉपी तक के उन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। पानू ने कहा दो सितंबर को प्रात: दस बजे जिले भर की कार्यकत्रियां अपनी मागों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। संचालन पूजा आरोरा ने किया।
इस मौके पर माया देवी, सुशीला राणा, नीता देवी, कलावती राणा, दीप बौरा, सुनीता ढाली, करूणा सरदार, आशा चक्रवर्ती, पूनम रानी, अंजू देवी, निलीमा, चंपा देवी, ममता रानी, लक्ष्मी रावत मौजूद थी।