हॉकी: कविता मार्डन ने फाइनल झटका
जागरण संवाददाता, काशीपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला हॉकी संघ की ओर से शनिवार को अंडर -14
जागरण संवाददाता, काशीपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला हॉकी संघ की ओर से शनिवार को अंडर -14 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला कविता मार्डन व स्टेडियम रेड टीम के बीच हुआ। कविता मार्डन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष वीडी कण्डवाल, सीपी बहुगुणा एवं डीपी जुयाल ने संयुक्त रुप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ललित नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रुप में चुना गया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सौरभ पटवाल, महेश्वर सिंह नेगी, रवि कुमार, मोहित सिंह व मनीष कुमार ने निभाई।
इस मौके पर जिला हॉकी संघ सचिव योगेश जोशी, विजेंद्र चौधरी, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, रईस अहमद, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक पांडे, दीपक यादव, मुकेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन महेश्वर सिंह ने किया।