फोटो..क्या गुनाह किया जो, दुत्कार दिया
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर एक महिला चार दिन की बच्ची के साथ बदहवास हालत में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर एक महिला चार दिन की बच्ची के साथ बदहवास हालत में मिली। आशंका है कि लड़की जनने से खफा परिजनों ने उसे नवजात के साथ घर से निकाल दिया। बोलचाल के लहजे से बिहार की प्रतीत हो रही है। एक संस्था के कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में उनका उपचार कराया। बाद में प्रशासन ने एक एनजीओ के सुधार गृह में शरण दिलाई।
गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह छह बजे मिली महिला से लोगों ने जानकारी मांगी तो वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। सूचना पर महिला कल्याण संस्था के सदस्य उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मां-बेटी को जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद संस्था की अध्यक्ष हीरा जगपांगी उन्हें एडीएम दीप्ति वैश्य के पास ले गई। व्यक्तिगत रूप से मदद करने के साथ ही दोनों को उन्होंने एक एनजीओ के सुधार गृह में शरण दिलाई। संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि बोलचाल व पहनावे से महिला बिहार या झारखंड की लग रही है, जो ट्रेन से गूलरभोज पहुंची।
वर्जन
महिला को लंबे समय से खाना तक नसीब नहीं हुआ है। मां बेटी की तबीयत काफी खराब है। निजी संस्था के सुधार गृह में मां बेटी की स्थिति में सुधार आने के बाद ही उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
-दीप्ति वैश्य, एडीएम, ऊधसिंहनगर