स्कूटी रोक शिक्षक को पीटा
जसपुर: स्कूटी से घर लौट रहे एक शिक्षक को मंगलवार देर शाम रास्ता रोककर मुंह पर कपड़ा बांधे युवकों ने
जसपुर: स्कूटी से घर लौट रहे एक शिक्षक को मंगलवार देर शाम रास्ता रोककर मुंह पर कपड़ा बांधे युवकों ने पीट दिया। इससे शिक्षक घायल हो गया। हमलावर शिक्षक के गांव के ही बताए जा रहे हैं। हमले के दौरान शिक्षक की जेब से हजारों रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने जानकारी ली है और शिक्षक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि स्कूल के समय कुछ लड़के रोज स्कूल गेट पर आकर खड़े होते थे। कई बार शिक्षक चौधरी गजेंद्र सिंह ने लड़कों को टोक दिया और डांट डपट भगा भी दिया। लड़के स्कूली लड़कियों पर कमेंट्स करते थे। बताते हैं कि शिक्षक गजेंद्र की डांट गांव के लड़कों को नागवार गुजरी और बदले की भावना से शिक्षक गजेंद्र को देर शाम घेर लिया। क्षेत्र के एसआई महेश जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हमलावरों के बारे में जानकारी की जा रही है। शिक्षक ने तहरीर दे दी है। शिक्षक गजेंद्र सिंह ग्राम रामनगर वन के रहने वाले हैं और स्कूल भी गांव में ही है।