कैंटर की टक्कर से बाइक सवार घायल
सितारगंज : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब क्रेन क्षतिग्रस्
सितारगंज : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब क्रेन क्षतिग्रस्त कैंटर को ले जा रहा था। इसी दौरान उसकी जंजीर टूट गई और वह पीछे आ रही बाइक से टकरा गया। घायल को रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को क्रेन एचआर 38 एफ 8440 पीलीभीत की ओर से क्षतिग्रस्त कैंटर लेकर आ रहा था। इसी दौरान क्रेन की जंजीर टूट गई और वह पीछे से आ रही बाइक यूके 06 9575 से टकरा गई। जिसके चलते साहब सिंह महार (40) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी लालपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए हैं।