गन्ने की ट्रॉली पलटने से हाईवे फिर जाम
केलाखेड़ा : एनएच पर गन्ने से भरी टै्रक्टर ट्रॉली पलटने से जाम लग गया। इसके कारण यात्रियों को तमाम फज
केलाखेड़ा : एनएच पर गन्ने से भरी टै्रक्टर ट्रॉली पलटने से जाम लग गया। इसके कारण यात्रियों को तमाम फजीहतें उठानी पड़ी। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोलने में कामयाबी हासिल की।
बुधवार शाम गदरपुर चीनी मिल जा रही गन्ने से भरी ट्राली नगर के गहलौत मार्केट में बने गड्ढों में फंस गई। इसके कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इससे एनएच पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एसओ धीरेंद्र कुमार व पुलिस कर्मी करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद जाम खोल पाए। याद रहे कि नगर के मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन यहां वाहन पलट रहे हैं। डेंजर जोन बन चुके एनएच की वजह से क्षेत्र के किसानों के साथ आम आदमी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं थाने में पुलिस स्टाफ कम होने के कारण अधिकतर कर्मचारियों को जाम खुलवाने में ही दिन खराब करना पड रहा है। इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
===इंसेट===
डीएम के आदेश पी गए अफसर
केलाखेड़ा : हालिया दिनों में जिलाधिकारी पंकज पांडेय ने रूद्रपुर से दोराहा तक सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को नगर में डेंजर जोन बन चुके हाईवे के गड्ढों को पाटने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश के बावजूद नगर की प्रमुख समस्या जस की तज बनी हुई है। अफसरों की अनदेखी जनता पर भारी पड़ने लगी है।
===इंसेट====
सड़क हादसे में एक घायल
केलाखेड़ा : ग्राम मझरा मरदान सकैनिया निवासी सुखबीर सिंह बुधवार को अपनी बाइक से बैलपड़ाव जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर पानी की टंकी के सामने अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुखवीर घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।