अब 21 को आएंगे सीएम, करेंगे शिलान्यास
दिनेशपुर : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया। म
दिनेशपुर : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया। मुख्यमंत्री की सभा आइटीआइ मैदान में अब 20 की जगह 21 दिसंबर को होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल जायजा लिया।
गुरूवार को वरिष्ठ नेता डॉ. जेएन सरकार के आवास पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। महाजन ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपते हुए अधिक से अधिक लोगों से गांव-गांव जाकरसंपर्क करने की अपील की। पीसीसी सदस्य ममता हाल्दार ने पदाधिकारियों से संपर्क अभियान तेज करने का अनुरोध किया। संचालन नगराध्यक्ष केके गाबा ने किया। इस मौक पर प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन गाबा, जिपंस त्रिनाथ विश्वास, समिति अध्यक्ष चौधरी इन्द्रपाल सिंह, चेयरमैन काबल सिंह, तारक बाछाड़, आशुतोष राय, अरूण सरकार, कंचन मंडल, प्रशांत मालाकार, सुभाष सरकार, जगदीश राय, अरूण सरकार, शंकर मंडल, चन्दर खेड़ा, लल्लन तिवारी थे।