यात्री पंतनगर तो सामान पहुंच गया पुणे
रुद्रपुर : दिल्ली से पंतनगर के लिए एयर इंडिया की उड़ान पकड़ कर यात्री तो निर्धारित समय पर पंतनगर पहु
रुद्रपुर : दिल्ली से पंतनगर के लिए एयर इंडिया की उड़ान पकड़ कर यात्री तो निर्धारित समय पर पंतनगर पहुंच गए, मगर पांच यात्रियों का सामान विमान से पुणे पहुंच गया। विमान में सामान गायब देख यात्रियों ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हंगामा काटा। कंपनी प्रबंधन द्वारा सामान जल्द वापस मंगाने के भरोसे पर ही यात्री शात हुए।
एयर इंडिया की एलायंस एयर की उड़ान शुक्रवार को निर्धारित समय पर दिल्ली से 21 यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंची। यात्रियों के विमान से उतरने के बाद जब उन्हें सामान सुपुर्द किया जा रहा था। इस बीच जब पांच यात्रियों को उनका सामान नहीं मिला तो वह हैरत में पड़ गए। रिकार्ड चेक करने पर इन यात्रियों का सामान दिल्ली से ही विमान में लोड न होने की जानकारी मिली। इससे गुस्साए यात्री एयर इंडिया के स्टेशन प्रभारी बीडी पोखरियाल के कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस पर पोखरियाल ने दिल्ली संपर्क किया तो उन्हें पंतनगर व पुणे का एयर कोड मिलता जुलता होने के चलते सामान पुणे जाने वाले विमान में लोड होने की जानकारी मिली। बताया कि पंतनगर का कोड नया होने के चलते ही दिल्ली में यह चूक हुई है। पोखरियाल ने उनका जल्द सामान वापस पहुंचाने का भरोसा दिलाया तो यात्री शांत हुए। बताया कि मामले की रिपोर्ट दिल्ली भेज दी गई है।
हवाई उड़ान को मिल रहा अच्छा रिस्पांस
कंपनी को अब यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। विमान में दो तिहाई तक सीटें यात्रियों से पैक हो रही हैं। शुक्रवार को ही विमान की 38 सीटों में दिल्ली से आए विमान में 21 सीटें, तो दिल्ली को गए विमान में 32 सीटें यात्रियों से पैक थी।
-- बीडी पोखिरियाल, प्रभारी एयर इंडिया, पंतनगर