बाइक सवार गूल में गिरा, मौत
जसपुर : पत्नी को लेने ससुराल जा रहा बाइक सवार युवक गूल में गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी
जसपुर : पत्नी को लेने ससुराल जा रहा बाइक सवार युवक गूल में गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी चार माह पूर्व ही शादी हुई थी।
मोहल्ला दिल्लासिंह निवासी भोला का पुत्र रिजवान अहमद (27) मंगलवार को बाइक से कुंडा, हाथीडगर से होते हुए अपनी ससुराल रामनगर पत्नी को लेने जा रहा था। रिजवान जब हाथीडगर के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के पास बह रही गूल में जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे उठाकर उसके ससुरालियों को सूचना दी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रिजवान की मौत से परिवार सदमे में है। शुक्रवार को उसे सुपर्दे खाक कर दिया गया। रिजवान की शादी चार माह पूर्व ही रामनगर से हुई थी। पति की मौत का सदमा दुल्हन बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वह बार बार बेहोश हो रही है। दुल्हन की हालत को देखकर परिवार के सदस्यों में भी कोहराम मचा हुआ है।