महिला के बैग से छह हजार पार
किच्छा : महिला के बैग से छह हजार रुपये गायब हो गए। महिला ने संदिग्ध चार महिलाओं को रोक पुलिस के हवाल
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 12:13 AM (IST)
किच्छा : महिला के बैग से छह हजार रुपये गायब हो गए। महिला ने संदिग्ध चार महिलाओं को रोक पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पालिका कर्मी आनंद सिंह नेगी की पत्नी कमला नेगी बाजार से सामान खरीदने निकली थी। नैनीताल बैंक के पास वह ठेले से सामान खरीद रही थी। इसी दौरान उसके बैग से किसी ने छह हजार रुपये उड़ा दिए। उन्हें पास ही खड़ी महिलाओं पर शक हुआ तो उसने उनको बाजार में खोजना शुरु कर दिया। कुछ देर बाद चार महिलाएं उनसे टकरा गई। पुलिस को सूचना दे चारों महिलाओं पर शक जाहिर कर उनकी तलाशी ली, लेकिन उनके पास से पैसा नहीं मिला। कमला का आरोप है वह महिलाएं कही जाकर पैसा ठिकाने लगा आई। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें