सरेआम महिला से पर्स छीना
काशीपुर : दो महिलाओं ने रोडवेज स्टेशन पर सरेआम एक महिला का पर्स छीन लिया। उसके शोर मचाने पर दोनों वह
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 12:13 AM (IST)
काशीपुर : दो महिलाओं ने रोडवेज स्टेशन पर सरेआम एक महिला का पर्स छीन लिया। उसके शोर मचाने पर दोनों वहां से फरार हो गई। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। बाजपुर निवासी परमजीत कौर सल्ट के एक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य है। रविवार को वह किसी काम से काशीपुर आई हुई थीं। लौटते वक्त वह डिपो में बस का इंतजार कर रहीं थी। उनका आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दो महिलाओं ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में ढाई हजार की नगदी, एटीएम व एक मोबाइल फोन भी था। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें