छोई मार्ग का रेलवे गेट आज रहेगा बंद
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 12:18 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 12:18 AM (IST)
बाजपुर : हाईवे से जगन्नाथपुर छोई रोड पर स्थापित गेट संख्या तीस 20 सिंतबर (आज) प्रात: आठ बजे से सांय पांच बजे तक बंद रहेगा। उक्त जानकारी वरिष्ठ क्षेत्रीय अभियंात बीपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गेट नं. तीस से अत्यधिक खनन वाहनों का आवागमन होने के चलते ट्रेक व गेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता था। इसको ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: आठ से पांच बजे के बीच गेट को उखाड़ कर व्यवस्थित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें