तबाही का मंजर देखने उमड़े लोग
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:05 AM (IST)
खटीमा: शारदा नदी के ओवरफ्लो के बाद लोहियाहेड पावर हाऊस हुई तबाही के मंजर को देखने के लिए क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। जिसकी वजह से हमेशा सन्नाटे में रहने वाला लोहियाहेड मार्ग सबसे अधिक व्यस्त हो गया। रविवार का दिन होने की वजह से दूरदराज से लोग बाइकों, कारों व टैम्पों में सवार होकर सुबह से ही लोहियाहेड पहुंचने लगे। परिसर में जगह-जगह हुए जलभराव हो जाने से वहां भूखलन होने लगा। जिसे देखते हुए प्रशासन ने इन स्थलों की घेराबंदी कर दी। ताकि कोई अप्रिय घटना ना घट सके। इसके बाद भी लोग नहीं माने। और बड़ी संख्या में भूखलन वाले क्षेत्र की ओर जाने लगे। इस कारण पुलिस प्रशासन को सुरक्षा की दृष्टि से खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें