ट्यूटर ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
जासं, रुद्रपुर : ट्यूशन पढ़ाने आए युवक ने आठ वर्षीय मासूम को घर में अकेला पाकर पर दुष्कर्म किया। बाद में बदहवास हालत में छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची के पिता को घटना के बारे में जानकारी देने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री खेड़ा स्थित ननिहाल में रहती है। मासूम को पड़ोस में रहने वाला अनूप मंडल ट्यूशन पढ़ाता था। रविवार को घर में बच्ची को अकेला पाकर अनूप ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इधर उसकी हालत बिगड़ी तो वह फरार हो गया। इस बीच मासूम का पिता घर पहुंचा तो बच्ची बदहवास हालत में थी। पिता को घटना की जानकारी मिलने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इधर अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया। आठ वर्षीय मासूम के साथ घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में रोष है।