सिडकुल कर्मी को कमरे में बंद कर पीटा
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 09:51 AM (IST)
रुद्रपुर : मामूली कहासुनी में सिडकुल कर्मी का युवक से विवाद हो गया। युवक ने साथियों के साथ मिलकर कर्मी को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। आसपास वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शिव नगर निवासी अरविंद सिडकुल में काम करता है। उसका पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ अरविंद के घर पहुंचा। उसने अरविंद को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पड़ोसियों ने जैसे-तैसे युवकों को समझाया और घायल को इमरजेंसी सर्विस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें