378 किलो डोडा पाउडर के साथ एक गिरफ्तार
थाना कैंमटी क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन में सेब की पेटियों के बीच छुपाकर लाए जा रहे 378 किलो डोडा पाउडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
नैनबाग ( नई टिहरी)। थाना कैंमटी क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन में सेब की पेटियों के बीच छुपाकर लाए जा रहे 378 किलो डोडा पाउडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आज तड़के चार बजे पुलिस ने नैनबाग घोड़ाखोरी मोटर मार्ग के बढ़बागी के पास सेब से भरे एक पिकअप (यूके07सी 2821) को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस को सेब की पेटियों के अंदर 378 किलो डोडा पाउडर मिला। इस पर पुलिस ने चालक नूसुरत पुत्र अकरम अली मेलागढी चिलकाना सहारनपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। वहीं, थाना कैमटी एसो डीएम बलूनी ने बताया कि आरेपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें-विदेशी मनचले ने महिला पर अश्लील टिप्पणी की फिर पकड़ लिया हाथ