दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों में रोष
संवाद सहयोगी, चम्बा : नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है। पिछले कई दिनों से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि नलों से मटमैला पानी निकल रहा है और संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आजकल नगर क्षेत्र चम्बा के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। साफ पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बारिश के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि पेयजल लाइनों से मटमैला पानी निकल रहा है। लोगों को मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है। एक सप्ताह से अधिक का समय से पेयजल लाइनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। स्वच्छ व साफ पेयजल की आपूर्ति को लेकर विभाग कोई काम नहीं कर रहा है। इस बारे में जल संस्थान को अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। इसके कारण लोगों में रोष है। क्षेत्र के अरविन्द सिंह, चंदन सिंह आदि का कहना है कि पानी इतना गंदा है कि उसे न पी सकते हैं और न ही कपड़े धोए जा सकते हैं। उन्होंने साफ पानी की आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर में पेयजल की आपूर्ति हेंवलनदी से पंपिंग से होती है। बारिश के कारण समस्या पैदा हुई है। बारिश रुक जाए तो इसमें सुधार हो सकता है, लेकिन वितरण टैंक का पानी शुद्ध किया जा रहा है।
नीरज त्रिपाठी, अवर अभियंता जल संस्थान, चम्बा