छात्र व जनप्रतिनिधियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
चंबा स्थित बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर खोलने की मांग को लेकर छात्रों व जनप्रतिनिधियों ने चंबा चौक पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
नई टिहरी। चंबा स्थित बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर खोलने की मांग को लेकर छात्रों व जनप्रतिनिधियों ने चंबा चौक पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
बीती दस जुलाई से छात्र बादशाहीथौल स्थित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय बनने के बाद भी इसका परिसर नहीं बनाया जा रहा है।
छात्रों के आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन दे रखा है। इसके तहत दोपहर जनप्रतिनिधियों व छात्रों ने सरकार की बुद्धिशुद्धि के लिए यज्ञ कराया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बहुगुणा, सियोल के प्रधान पदम सिंह गुसाईं, छात्र नेता अरविंद मखलोगा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।