बीएड़ पढाई का ब्यौरा नहीं दे रहे निजी कॉलेज
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: श्रीदेव सुमन विवि ने निजी बीएड कॉलेजों से 210 की पढ़ाई का ब्यौरा मांगा है
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: श्रीदेव सुमन विवि ने निजी बीएड कॉलेजों से 210 की पढ़ाई का ब्यौरा मांगा है। विवि को सरकारी संस्थानों से तो जानकारी मिल गई है, पर 10 कॉलेजों ने अब तक प्रबंधकीय सीटों का ब्यौरा नहीं दिया है। अब विवि इन सभी कॉलेजों को नोटिस जारी करने पर विचार कर रहा है।
श्रीदेव सुमन विवि ने निजी बीएड कॉलेजों से एनसीटीई की गाइड लाइन के तहत बीएड में 210 दिन की पढ़ाई का ब्यौरा मांगा था। विवि प्रशासन को कालेजों ने सरकारी सीटों पर प्रवेश का 210 दिन की पढ़ाई की जानकारी दे दी है। प्रबंधकीय सीटों की जानकारी कॉलेजों ने उपलब्ध नहीं कराई है। विवि प्रशासन ने बुधवार 30 अक्टूबर तक सभी कॉलेजों को प्रबंधकीय सीटों की 210 दिन की पढ़ाई की जानकारी देने के निर्देश दिए थे। लेकिन महज 15 कॉलेजों ने ही इसकी जानकारी विवि प्रशासन को दी है। 10 कालेजों ने अभी तक विवि प्रशासन को जानकारी नहीं दी है। ऐसे में अब विवि इस कॉलेजों को नोटिस जारी करने पर विचार कर रहा है। विवि के उपकुलसचिव हंसराज बिष्ट का कहना है कि जानकारी देर में आने से विवि के सारे प्रशासनिक कार्य लटक जाते हैं। इस वजह से अब कालेजों पर कार्यवाई की जाएगी ताकि सभी अपनी कार्यशैली सुधार सकें।
कुछ कॉलेजों की जानकारी विवि के पास आ गई है। जिनकी नहीं आई है उन्हें नेाटिस जारी किया जाएगा
डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल
होता है खेल
निजी कॉलेजों में प्रबंधकीय सीटों पर दिए दाखिलों को पूरे सत्र में पढ़ाई नहीं कराई जाती है। इसी कारण कॉलेजों को यह जानकारी देने में देर लग रही है। सरकारी सीटों पर पूरे सत्र में पढ़ाई कराई जाती है इसलिए यह जानकारी जल्दी मिल जाती है।