पुलिस ने मैक्स से सात पेटी शराब पकड़ी
नई टिहरी: चंबा पुलिस ने मैक्स से सात शराब की पेटी पकड़ी। मामले में कार सवार को हिरासत में लिया। मुकदम
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:14 PM (IST)
नई टिहरी: चंबा पुलिस ने मैक्स से सात शराब की पेटी पकड़ी। मामले में कार सवार को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बीते शाम चंबा पुलिस ने पुरानी टिहरी रोड से गुजर रहे मैक्स वाहन को संदेह के आधार पर रोका। जिसकी चेकिंग में सात पेटी शराब मिली। इस पुलिस ने वाहन सवार को हिरासत में ले लिया। चंबा थानाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह चौहान ने बताया कि जिस वाहन में शराब की पेटी मिली है। वह गोदाम से दुकानों में शराब की सप्लाई करती है। ऐसे में इसका फायदा उठाकर वाहन चालक अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पहचान जितेंद्र निवासी जसपुर के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें