नगर में नियमित हो पेयजल की आपूर्ति
चम्बा: व्यापारियों ने नगर में प्रत्येक दिन पेयजल की आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्गो प
चम्बा: व्यापारियों ने नगर में प्रत्येक दिन पेयजल की आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्गो पर बंद नालियां खोलकर उनकी मरम्मत की जाए।
एक होटल में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि नगर में सड़कों के किनारे नालियों की स्थिति सही नही हैं। जिस कारण नालियों में कभी वाहन तो कभी किसी का पांव भी फंस जाता है। इसलिए उनमें सुधार कर नालियां पूरी तरह पक्की व सही बनाई जाएं और बंद नालियां खोली जाएं ताकि बरसात के पानी की सही निकासी हो। संगठन के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने कहा कि हर नागरिक सुविधाओं के लिए नगर पंचायत व प्रशासन को टैक्स अदा करता है बदले में उसे सही प्रकार से नागरिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस मौके पर सचिव राजेन्द्र ¨सह राणा, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, प्रशांत उनियाल, बिजेन्द्र राणा, शिवप्रसाद, दिनेश ¨सह आदि मौजूद थे।