बिना कॉकटेल संपन्न हुई प्रियंका की मेहंदी
संवाद सहयोगी, नई टिहरी : चंबा प्रखंड के चरेड़धार में प्रियंका की मेहंदी रस्म में कॉकटेल पार्टी नहीं ह
संवाद सहयोगी, नई टिहरी : चंबा प्रखंड के चरेड़धार में प्रियंका की मेहंदी रस्म में कॉकटेल पार्टी नहीं हुई। रविवार को शादी के दिन सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा के सहयोग से महिला मंगलदल ने बरातियों को एक समय की पिठाई लगाकर सम्मानित किया। चंबा प्रखंड में अभी तक कई गांवों में मेहंदी के दौरान शराब नहीं परोसी गई जो अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक है।
आज जहां गई जगहों पर मेहंदी रस्म में कॉकटेल पार्टी का प्रचलन बढ़ा है वहीं शनिवार को प्रियंका की मेहंदी में कॉकटेल का आयोजन नहीं किया गया। समाजहित में यह अच्छी पहल मानी जा रही है। इस अवसर पर चौपड़ियाल गांव निवासी राजेश्वरी ने कहा कि सुशील बहुगुणा की नशामुक्ति की मुहिम रंग लाई है। महिला मंगलदल अध्यक्ष कविता देवी ने कहा कि सुशील बहुगुणा ने महिला मंगलदल के माध्यम से जो पिठाई लगवाई गयी है, वह महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व प्रधान परशुराम ने कहा कि टिहरी विस क्षेत्र में नशामुक्ति को चलाई जा रही मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर लाखीराम, सरिता देवी, रजनी देवी, कीड़ी देवी, विमल देवी, हेमलता, सरोजनी कौशल्या, लक्ष्मी, उर्मिला, पुष्पा, सुषमा, कमलेश्वरी कुंभीबाला भट्ट उपस्थित थे।