दीपावली पर बढ़ी बाजार की रौनक
नई टिहरी: दीपावली के पर्व पर टिहरी समेत बौराड़ी के बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। दीपावली पर सजावटी साम
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:03 PM (IST)
नई टिहरी: दीपावली के पर्व पर टिहरी समेत बौराड़ी के बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। दीपावली पर सजावटी सामग्री, कपड़े और मिठाई खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
दीपावली के पर्व पर नई टिहरी में दुकानें विभिन्न प्रकार के फूल, लड़ियां और अन्य सजावटी सामग्री से सज गए हैं। वहीं जगह-जगह पटाखों की दुकानें भी लग गई हैं। मोहल्लों में तो अभी से बच्चों में दीपावली का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के साथ टिहरी की प्रसिद्ध मिठाई सिंगोरी भी दुकानों में बिक्री को तैयार है। शुक्रवार को धनतेरस होने के कारण लोग इसकी तैयारियों में भी जुट गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें