सात माह बाद भी नैनबाग में शुरू नहीं हुआ उपकोषागर
संवाद सूत्र, नैनबाग: भवन उपलब्ध होने के बावजूद भी नैनबाग में उपकोषागार संचालित नहीं हो पा रहा है। सा
संवाद सूत्र, नैनबाग: भवन उपलब्ध होने के बावजूद भी नैनबाग में उपकोषागार संचालित नहीं हो पा रहा है। सात माह पूर्व इसके लिए भवन भी उपलब्ध हो गया था, बावजूद अभी तक मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। क्षेत्रवासी लंबे समय से उप कोषागार का इंतजार कर रहे हैं।
तहसील नैनबाग में उप कोषागार की डेढ़ साल पहले सीएम हरीश ने घोषणा की थी। इसके लिए उप कोषागार संचालित करने के लिए नैनबाग भवन भी उपलब्ध हो गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व जनता की मांग के बावजूद भी सात माह बीत जाने के बाद उप कोषागार अभी तक नैनबाग में शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनता को इसके लिए 80 से 120 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय के साथ भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उपकोषागार संचालित न होने से भवन में रखा फर्नीचर आदि सामान बेकार पड़ा है। नैनबाग टटोर की प्रधान सुमित्रा राणा, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोवत सिंह कैन्तुरा का कहना है कि उपकोषागार शुरू न होने से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
उप कोषागार के संचालन को कनेक्टविटी की आवश्यकता है। इसलिए लिए विभाग में धनराशि भी जमा कर दी गई शीघ्र ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
रोमिल चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी टिहरी।