Move to Jagran APP

भाजपा को चित्त करने को हों एकजुट

जागरण संवाददाता,नई टिहरी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनत

By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 07:36 PM (IST)
भाजपा को चित्त करने को हों एकजुट

जागरण संवाददाता,नई टिहरी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता को सपने दिखाकर रही है। जबकि धरातल पर कुछ नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच ये सच्चाई ले जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं।

loksabha election banner

शुक्रवार को नई टिहरी के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सिर्फ जनता को सपने दिखा रही है। अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाऐं और भाजपा को चुनाव में चित्त करें।

एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता एनएसयूआई को सहयोग नहीं करते हैं।

सम्मेलन में पूर्व कैबीनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, टिहरी प्रभारी ओपी चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन मल्ल, राजेंद्र भंडारी, कौंलदास, शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल,अखिलेश उनियाल, दर्शनी रावत, महादेव मैठाणी, पंकज रतूड़ी, सुरेश जुयाल, मुरारीलाल खंडवाल, कुलदीप पंवार, राकेश राणा, आनंद रावत, किशन ममगांई आदि मौजूद रहे।

किशोर से पूछा लड़ोगे चुनाव

कांग्रेस नेत्री शकुंतला नेगी ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछा कि वह टिहरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे क्या। उन्होंने कहा कि टिहरी विधानसभा से अगर किशोर चुनाव लड़ेंगे तो पूरी महिला शक्ति उनके साथ खड़ी है।

अब डिफेंस नहीं करें अटैक

कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योति भट्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर को कहा कि आप अब डिफेंस वाली छवि से बाहर आकर अटैक वाले छवि में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीएफ के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.