ग्रामीण डाक सेवक संघ के बिजेंद्र बने अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आठवां अधिवेशन न्यू टिहरी प्रेस क्लब मे
संवाद सहयोगी, नई टिहरी:
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आठवां अधिवेशन न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। इसमें संघ की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
संघ के राष्ट्रीय महासचिव एसएस महादेवपा, प्रांतीय सचिव जगदीश सिंह रावत की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। विजेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, राजपाल नेगी सचिव, महावीर प्रसाद जोशी, बलवीर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, धर्म सिंह भंडारी, नागेंद्र सिंह राणा, बचन सिंह राजवीर सिंह नेगी सहायक सचिव, चंद्रमणी पोखरियाल, विजेंद्र प्रसाद कोठियाल, विक्रम सिंह राणा, मुन्नी तोपवाल संगठन सचिव, विनय लक्ष्मी को कोषाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद उप कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में मधुसूदन गोदियाल, रजनी पंवार, सूरतचंद रमोला, सीताराम आदि शामिल किये गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ने मांगों के निराकरण को एकजुट होकर संघर्षरत रहने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंडलीय आनंद सिंह रावत, महेश बहुगुणा, बलवीर सिंह रावत, सीताराम भट्ट आदि मौजूद थे।