नगर में हो सार्वजनिक पेयजल की सुविधा
चम्बा : नागरिक मंच की बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण पर जोर दिया गया। बैठ
चम्बा : नागरिक मंच की बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण पर जोर दिया गया। बैठक में नगर में सार्वजनिक पेयजल की सुविधा प्रदान करने व स्वच्छता की दिशा में कार्य करने की बात कही गई।
गुरुवार को हुई बैठक में कहा गया कि चम्बा नगर चारधाम यात्रा व जनपद का मुख्य केंद्र है, लेकिन यहां यात्रियों के लिए सार्वजनिक पेयजल की सुविधा नही है। नगर में हो रहे विभिन्न शादी समारोहों में रात्रि दस बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाए, इससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है। इस दिशा में नगर पंचायत व प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उक्त बिन्दुओं पर कार्य नही गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में मंच के अध्यक्ष सुरम सिंह तोपवाल, चंदन सिंह राणा, दर्मियान सिंह नेगी, दीवान सिंह कुंवर, संजय रावत, बिजेन्द्र राणा, साब सिंह चौहान, पूरणचंद रमोला, शिवप्रसाद उनियाल आदि मौजूद थे।