गंगा दशहरा पर किए मां सुरकंडा के किए दर्शन
संवाद सहयोगी, चम्बा: गंगा दशहरे के मौके पर सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
संवाद सहयोगी, चम्बा: गंगा दशहरे के मौके पर सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर लोगों ने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर में रात्रि को भगवती जागरण कार्यक्रम में भी श्रद्धालु खूब भाव विभोर हुए।
गंगा दशहरे के अवसर पर मां सुरकंडा के दर्शनों का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में गंगा दशहरे के अवसर पर सुबह पांच बजे सबसे पहले मां की मूर्ति को गंगा स्नान कराया गया, उसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की गई। छह बजे से लोगों ने मां के दर्शन करने शुरू कर दिए थे। बाद में मां के दर्शनों को मंदिर में लंबी कतारें लग गई। दिन में 12 बजे देवी के मायके जड़धार गांव के लोगों ने देवी की स्तुति: कर मां से क्षेत्र की सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी गई।
इससे पूर्व बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने भगवती जागरण कार्यक्रम में देवी के जागरण व पंवाडे़ प्रस्तुत किए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी, व्यवस्थापक उत्तम सिंह जड़धारी, विनोद सिंह जड़धारी, रामकृष्ण डबराल, गिरीश तिवाड़ी, जीत सिंह नेगी, देव सिंह, लाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह जड़धारी, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह, लोकेंद्र राणा आदि मौजूद थे।