सिलेंडरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत
संवाद सूत्र, देवप्रयाग : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खाई में गिरने से एजेंसी कैशियर की सिलेंडरों के नीचे
संवाद सूत्र, देवप्रयाग : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खाई में गिरने से एजेंसी कैशियर की सिलेंडरों के नीचे दबने से मौत हो गई। चालक और दो श्रमिक घायल हो गए।
बुधवार को अंजनीसैंण स्थित चंद्रबदनी गैस एजेंसी का ट्रक संख्या यूए07एफ8874 गैस सिलेंडर लेकर हिंडोलाखाल जा रहा था। टिहरी - देवप्रयाग मोटर मार्ग पर जामणीखाल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सिलेंडरों के नीचे दबने से एजेंसी कैशियर प्रमोद नौटियाल (61) पुत्र भोलादत्त निवासी नौडियाल गांव पौड़ी गढ़वाल की मौत हो गई। जबकि चालक जजवीर सिंह (42) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी पंचूर देवप्रयाग, श्रमिक राजेंद्र जोशी (47) पुत्र गजेंद्र जोशी निवासी सौड़ देवप्रयाग और शैलेंद्र कुमार (34) पुत्र भोला लाल निवासी देवप्रयाग घायल हो गए। हिंडोलाखाल थाना पुलिस ने घायलों को हिंडोलाखाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रक में 141 सिलेंडर थे और वह वाहन हिंडोलाखाल आ रहा था।