Move to Jagran APP

सोना और बीना ने किया नामांकन

By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 05:47 PM (IST)

जागरण संवाददाता,नई टिहरी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो ने नामांकन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन ने पर्चे भरे।

loksabha election banner

बुधवार को बौराड़ी स्थित जिला पंचायत सभागार में दोपहर को कांग्रेस प्रत्याशी बीना सजवाण ने नामांकन कराया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय , विधायक सुबोध उनियाल, विक्रम नेगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट सहित अपने समर्थकों के साथ बीना सजवाण नामांकन कराने पहुंची। वहीं भाजपा प्रत्याशी सोना सजवाण पूर्व कैबीनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल सहित अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंची। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। मुरारी लाल खंडवाल, रेखा पुंडीर, श्याम सिंह और अनिल भंडारी ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्याशियों का नामांकन कराया। नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन सही पाए गए।

किशोर के बदले नजर आए तेवर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद किशोर उपाध्याय पूरी तरह बदले बदले नजर आए। किशोर के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नई टिहरी आने पर कांग्रेसी भी एकजुट दिखे। नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल और प्रतापनगर विधायक भी किशोर उपाध्याय के साथ एक ही मंच पर खड़े नजर आए। पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और प्रदेश के सभी 12 जिला पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, शांति भट्ट आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.