अल्टो खाई में गिरी, दो जिपं सदस्य घायल
नैनबाग : प्रमुख के चुनाव नतीजों के बाद थत्यूड़ से मसूरी जा रही अल्टो थत्यूड़ से कुछ आगे जाकर खाई में जा गिरी। इसमें दो जिला पंचायत सदस्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड़ में भर्ती कराया गया।
ब्लाक प्रमुख चुनाव नतीजों के बाद ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ से मसूरी जा रही अल्टो कार संख्या यूए07सी- 2014 थत्यूड़ के आइटीआइ के समीप खाई में जा गिरी। इसमें जिपं सदस्य अखिलेश उनियाल पुत्र सोमवारीलाल उनियाल निवासी उनियाल गांव सकलाना व जिपं सदस्य अमेंदर बिष्ट पुत्र रणवीर बिष्ट निवासी श्रीकोट नैनबाग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर धनोल्टी के प्रभारी तहसीलदार मनजीत गिल व नरेश असवाल मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड़ में भर्ती कराया गया। अखिलेश उनियाल की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें देहरादून रेफर किया गया जबकि अमेंदर बिष्ट को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।