Move to Jagran APP

कपड़े सुखाने के तार में चार घंटे तक लटका रहा तेंदुआ

जखोली तहसील के कपणियां गांव की सीमा में पेड़ से बंधे तार में तेंदुआ फंस गया। बताया जा रहा है कि यहां पर कपड़े सुखाने के लिए तार लगाया गया था।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 04:19 PM (IST)
कपड़े सुखाने के तार में चार घंटे तक लटका रहा तेंदुआ

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: जखोली तहसील के कपणियां गांव की सीमा में पेड़ से बंधे तार में तेंदुआ फंस गया। बताया जा रहा है कि यहां पर कपड़े सुखाने के लिए तार लगाया गया था। करीब चार घंटे के बाद उसे टैंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया। 

loksabha election banner

इस दौरान मौके पर पहुंची प्रशासन और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर एकत्र भीड़ को हटा दिया। साथ ही तेंदुए का रेसक्यू होने तक निगरानी की जाती रही।  तेंदुए के तार में फंसने के बाद उसका साथी दूसरा तेंदुआ भी वहीं बैठा रहा।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पहुंची, लेकिन उनके पास ट्रैंक्यूलाइजर गन नहीं थी। भीड़ देखकर तेंदुए का साथी जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ट्रैंक्यूलाइजर गन मंगवाई गई। तब जाकर चार घंटे के बाद उसे बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में तेंदुए ने अधेड़ व्यक्ति को बनाया निवाला

यह भी पढ़ें: महिला तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लाई कुत्‍ते को, जानिए कैसे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.