बाल श्रम रोकथाम पर भी दिया जोर
रुद्रप्रयाग: जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में बाल श्रम की रोकथाम पर भी विशेष
रुद्रप्रयाग: जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में बाल श्रम की रोकथाम पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि बल संरक्षण आयोग बाल हित के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि जनपद में भी बाल हितों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कहा जनपद में जिन भी बच्चों को किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए, वह आयोग के पास अपनी समस्या भेज सकता है। जिले में बाल कल्याण समिति की ओर से बच्चों का चयन किया जाए, जिन्हें वास्तिवक तौर पर सहायता की आवश्यकता है। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष उषा सकलानी, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रंजना गैरोला भंट्ट, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता जोशी पर्यवेक्षक अधिकारी बीएस रावत, संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।