वरिष्ठ नागरिकों को कौशल विकास जागरुकता प्रशिक्षण
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रप्रयाग के तत्वावधान में एक दिवसीय वरिष्
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रप्रयाग के तत्वावधान में एक दिवसीय वरिष्ठ नागरिक कौशल विकास जागरुकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों को कानूनी जानकारी के साथ ही आजीविका मजबूत करने के लिए कई जानकारियां दी गई।
तहसील सभागार ऊखीमठ में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अंशुभ गुप्ता ने बताया कि गबनी गांव चन्द्रापुरी मे निश्शुल्क प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिसमें केन्द्र की ओर से कृषि, मत्स्य, फल प्रसंस्करण, जैम जैली अचार, मुरब्बा, फलों का जूस, पोल्ट्री फार्म, कंप्यूटर, सिलाई एवं बुनाई की जानकरी दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आजीविका बढ़ाने पर जोर दिया। उद्यान विभाग के प्रभारी अबल ¨सह ने फल उत्पादन, सब्जी, इलाइची, मसाला उत्पादन के माध्यम से आजीविका में वृद्धि करने को कहा। हिमालयन ग्रामीण संस्थान के कैलाश पुष्पाण ने लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन पर जानकारी दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख जयनारायण नौटियाल ने स्थानीय स्तर उपलब्ध संसाधनों से आजीविका सुधार की जानकारी दी। सिविल जज संजय ¨सह ने न्यायालय द्वारा संरक्षित अधिकार व सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का पूर्ण रूप से लाभ मिले। इसके लिए उन्हें प्रेरित किया। शिविर का संचालन शिव ¨सह नेगी ने किया। शिविर में अधिवक्ता दीनमणी गैरोला, जगतराम सेमवाल, जिपंस संगीता नेगी, राजेन्द्र देव, प्रधान घनश्याम लाल, रूप ¨सह, सरिता देवी, क्षेपंस नंदन ¨सह रावत, यशोदा देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।