Move to Jagran APP

मन की शांति को त्यागें बुरे विचार: मेहरचंद

रुद्रप्रयाग : प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रुद्रप्रयाग शाखा ने राजकीय इंटर

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 07:42 PM (IST)
मन की शांति को त्यागें बुरे विचार: मेहरचंद
मन की शांति को त्यागें बुरे विचार: मेहरचंद

रुद्रप्रयाग : प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रुद्रप्रयाग शाखा ने राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में संपूर्ण स्वस्थ जीवन का आधार राजयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मन की शांति व स्वच्छ सुंदर समाज की स्थापना पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के पंजाब जोन हरियाणा के खेल ¨वग समन्वयक बीके मेहरचंद ने कहा कि आज मनुष्य उतरा परेशान सुख सुविधाओं से नहीं है, जितना अपने बुरे विचारों से है। मन की शांति के लिए बुरे विचारों का त्याग जरूरी है। इस अवसर पर ईश्वरी विश्वविद्यालय से जुड़े बीके मोहन पटेल ने कहा कि ईश्वर का ध्यान करने से मानवीय गुणों मे बढ़ोत्तरी होती है। इस मौके पर राज योग शिक्षक ब्रहमकुमारी सविता ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शैक्षिक भ्रमण पर आने का न्योता भी दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या हरेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, बीके ममता, जगमोहन ¨झक्वाण, सुशीला बिष्ट, ऊषा चमोला, सरस्वती त्रिवेदी समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.