104 नंबर डायल करने पर भी मिलेगी चिकित्सा सहायता
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: चिकित्सा सहायता के लिए 108 नंबर के साथ यात्री 104 नंबर भी डायल कर सकते है
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: चिकित्सा सहायता के लिए 108 नंबर के साथ यात्री 104 नंबर भी डायल कर सकते हैं।
गत दिवस सोनप्रयाग में गौंडा निवासी देवेन्द्र तिवारी को समय पर उपचार न मिलने पर मौत हो गई थी। उनकी पत्नी कलावती का आरोप था कि 108 नंबर डायल किया, लेकिन वह नहीं लगा। जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका। इसको प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ सरोज नैथानी ने बताया कि अब यात्री 108 नंबर न मिलने की स्थिति में 104 नंबर डायल कर सकते हैं। रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक हाईवे पर बड़े- बड़े होर्डिग लगाए जा रहे हैं। जिससे चिकित्सालयों की सही जानकारी यात्रियों को मिल सकेगी। सोनप्रयाग में चिकित्सा इकाई का मुख्य सड़क से जुड़े भवनों में ही संचालन शुरू कर दिया है।
सात बॉंडधारी डॉक्टर होंगे रिलीव
इसी माह सात बॉंडधारी डॉक्टर रिलीव हो जाएंगे। इससे जिले के सात चिकित्सालय एक बार फिर से चिकित्सक विहीन हो जाएंगे। वर्तमान में यात्रा सीजन चल रहा है। प्रतिदिन आने वाले हजारों यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा वर्तमान में जिले के कुल 30 डॉक्टरों के कंधों पर है। इसके अलावा 13 डॉक्टर यात्रा मार्ग पर हैं।
सीएमओ सरोज नैथानी ने संभाला कार्यभार
सीएमओ सरोज नैथानी ने मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। वह डॉ. आरपी बड़ोनी के स्थान पर आई हैं।